नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार फोर्ड इंडिवार कार नीचे गिर गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रेटर नोएडा के डीएसपी तनु उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फोर्ड इंडिवार गाड़ी यूर्टन, ले रही थी, उसी दौरान ये गाड़ी हाईवे से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो स्थिर है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी में मौजूद लोग तारासिस नाम के कॉल सेंटर में काम करते थे। इन लोगों ने नई गाड़ी खरीदी और सुबह पांच बजे पार्टी के लिए निकले। ये लोग पहले अलीगढ़ गए, और उसके बाद लौटते समय ये एक्सीडेंट हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।