नई दिल्ली : शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर ने उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म कबीर सिंह पर बड़ा सवाल उठाया है। एक वक़्त था, जब करीना और शाहिद के प्यार के चर्चे आम थे। शाहिद, करीना के प्यार में थे वहीँ दूसरी तरफ करीना भी उनके प्यार में पागल थी, लेकिन फिर अचानक उनके ब्रेकअप की खबरे सामने आई, जिससे उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा था।
कबीर सिंह एक रोमेंटिक और इमोशनल से भरी फिल्म थी। इस फिल्म में शाहिद ने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो उनके लिए करना शायद बहुत मुश्किल था। इस फिल्म में शाहिद ने एक शराबी का किरदार निभाया था। ये बात शायद आपको पता नहीं होगा कि शाहिद असल ज़िन्दगी में कभी नशा नहीं किया, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस रोल को इतनी खूबसूरती से निभाया था कि उनके फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए और ये शाहिद की सबसे बड़ी हिट है।
वहीँ शाहिद के साथ कियारा आडवाणी ने एक सीधी लड़की का किरदार निभाया था। वहीँ फिल्म की इतनी बड़ी हिट के बाद करीना का कहना है कि वो ऐसे किरदार पर भरोसा नहीं करती कि ऐसे लोग होते भी हैं। करीना के इस बयान पर अब शाहिद क्या जवाब देते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।