नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ एक नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, मनोज तिवारी ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। अब इस मामले में उन्हें दिल्ली लोकायुक्त के सामने पेश होना होगा।
बता दें कि मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ ये शिकायत क्लासरूम के निर्माण को लेकर कराई थी। इस मामले में अब लोकायुक्त ने मनोज तिवारी को नोटिस जारी कर दिया। अब बीजेपी नेता मनोज को 30 जुलाई को लोकायुक्त के सामने पेश होना है।