लखनऊ : आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी को अब पुलिस ने नोटिस जारी किया है। अब पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से लैंड रिकॉर्ड और किसानो को दिए गए पैसे का सुबूत भी मांगा है। आज़म खान ने दावा किया था कि ज़मीन चेक से खरीदी गई है। पुलिस ने नोटिस जारी कर अब रिकॉर्ड माँगा है। अब जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन को पुलिस को सुबूत देने होंगे, जिसके बाद ही पुलिस की अग्रिम कार्यवाही करेगी। आपको बता दें कि 26 किसानों ने जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आज़म खान पर जबरन उनकी भूमि कब्ज़ा करने का आरोप लगाया था। अब जारी नोटिस का 3 दिन में जवाब देना होगा।
वही दूसरी और जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों को जबरन ज़मीन कब्जाने के दूसरे आरोपी रिटायर सीओ आले हसन को पुलिस ने देश से बाहर जाने पर रोक लगाने वाला नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने उनको लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। जल्द ही इसी मामले में आरोपी आज़म खान, जो भी इस तरह का नोटिस जारी हो सकता है।
आपको बता दें कि लुक आउट सर्कुलर (LOC) पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किया जाता है। आरोपी व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस लुक आउट नोटिस से भागे हुए अपराधियों का पता लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।