नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, कार एक्सीडेंट में घाटल हुए वकील महेंद्र सिंह ने अपनी जान को खतरे का अंदेशा जताया था। इसी के चलते उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग की थी।
दरअसल, वकील महेंद्र सिंह ने उन्नाव के जिला अधिकारी को एक पत्र लिखा था, जिसमें सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग की गई थी।
महेंद्र सिंह ने कहा था कि मुझे आशंका है कि भविष्य में मेरी हत्या हो सकती है। इसी के चलते उन्होंने लाइसेंस देने की मांग की थी।
बता दें कि उन्नाव केस में वकील महेंद्र सिंह ने इसी महीने शास्त्र लाइसेंस के लिए अपने आवेदन में कहा कि 2018 में आवेदन के बावजूद उन्हें लाइसेंस नहीं दिया गया था।
जाहिर है कि 28 जुलाई को पीड़िता की कार को रायबरेली में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस कार में पीड़िता के साथ उनका वकील महेंद्र सिंह, चाची और मौसी मौजूद थी। इस हादसे में चाची व मौसी की मौत हो गई, जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल है।