रश्मि सिंह|Prostitution Law India: प्रॉस्टिट्यूशन यानी वेश्यावृति इस टॉपिक पर जैसे ही लोग बात करते है। अक्सर लोग इस पर बात करना नहीं चाहते। आपको जानकर हैरानी होगी कि वेश्यावृति भारत और उसके आस-पास के देशों में ही नहीं ब्लकि पूरे विश्व में की जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इसे लीहल माना जाता है। दुनिया के किन देशों में प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है।आज की स्टोरी में हम इसी विषय पर बात करेंगे। साथ ही आपको भारत का कानून भी बताएंगे।
इन देशों में है लीगल
आपको जान कर हेरानी होगी की कुछ ऐसे देश है जहां प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है। पहला नाम है ग्रीस, यहां प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है लेकिन इस देश में सेक्स वर्कर्स को अपना रजिस्ट्रेशन अलग से करवाना होता है। यहां सेक्स वर्कर्स का आईडी कार्ड भी होता है। ऑस्ट्रिया में प्रॉस्टिट्यूशन को पूरी तरह से लीगल घोषित किया गया है। इस पेशे में आने के लिए मिनिमम 19 वर्ष की आयु सीमा अनिवार्य की गई है। यहां पर सेक्स वर्कर्स भी टेक्स देते है, उन्हें समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप भी करवाना होता है। जर्मनी में प्रॉस्टिट्यूशन के लिए कड़े कानून पहले से ही मौजूद है, लेकिन फिर भी इस देश में वेश्यावृति लीगल है। जर्मनी में सेक्स वर्कर्स को ग्राहक ढूंढने की इजाजत नहीं है।
भारत में क्या है कानून
यह जानकर आपको हैरानी होगी कि भारत में भी प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है। लेकिन भारत में दलाली करना और सार्वजनिक जगहों पर ग्राहक ढूंढना कानूनन अपराध है।