Haryana: एक भैंसा जिसकी कीमत आपने आमतौर पर कितनी सुनी होगी। 1 से 2 लाख उससे कम या थोड़ा अधिक। लेकिन हरियाणा में एक भैंसा ऐसा है। जिसकी कीमत 9 करोड़ है। इस भैंसे को हरियाणा में एक किसान ने पाल पोसकर बड़ा किया है। उनका कहना है कि, “अपनी औलाद से भी बढ़कर इसको प्यार दिया है।” किसान ने इसका नाम युवराज रखा है। ये भैंसे को हर दिन लगभग 20 किलो दूध और 10 किलो के आसपास फल खिलाया जाता है। हरा खाना और दाना खिलाया जाता है। दिन में दो तीन बार नहाता है। सरसों की तेल से बढ़िया मालिस की जाती है और सैर पर ले जाया जाता है।
क्यों है मशहूर ये भैंसा
यह इसलिए इतना मशहूर है। इसके मालिक कर्मबीर बताते हैं कि, “इसके सीमेन की काफी मांग है। लोग भैंस की अच्छी नस्ल के लिए युवराज के सीमन की बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। युवराज के एक बार के सीमन को डायल्यूट करके 500 डोज तक बनाई जाती है। इस एक डोज की कीमत 300 रुपये तक है। पिछले 4 साल में युवराज के सीमन से डेढ़ लाख भैंस के बच्चे पैदा हो चुके हैं। किसान ने यह भी बताया कि, पिछले कई साल में युवराज ने कई लोगों का बिजनेस कई गुना तक बढ़ा दिया है।”
भैंस के बच्चे ढाई लाख के हैं बिकते
युवराज से पैदा हुईं भैंसें भी उसकी तरह सुपर बफैलो हैं। इससे पैदा हुईं भैंसें 18-20 लीटर दूध देती हैं। कर्मबीर का कहना है कि “युवराज से पैदा हुआ बच्चा 65-70 किलो तक का पैदा होता है। आम भैंसों का बच्चा 45-50 किलो तक का होता है। युवराज का बच्चा दो साल में पूरा जवान हो जाता है। लोग देश के अलग-अलग जगहों से इसके बच्चे को खरीदने आते हैं। युवराज के दो महीने के बच्चे की कीमत होती है ढाई लाख रुपये। इन बच्चों से जो भैंसें तैयार होती हैं।उनके दूध की क्वालिटी अच्छी होती है और ये लंबे समय तक दूध देती हैं।”