World Food Day 2023: हर जीव के लिए सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक होता है खाना। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार है और ये एक स्वस्थ जीवन के लिए वरदान के समान है। पोषण युक्त खाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। वर्ल्ड फूड डे बनाने का मुख्य उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्हें पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा लोगों को कैसे अच्छा और ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादन करें इसकी जानकारी भी दी जाती है। दुनियाभर कई मानव संस्थाएं इस दिन लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं। चलिए जानते हैं वर्ल्ड फूड डे क्यों मनाया जाता है?
क्यों मनाते हैं विश्व खाघ दिवस?
इतिहासकारों की मानें तो 16 अक्टूबर, सन 1945 में ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना की गई है। यह संगठन कृषि और खाद्य सुरक्षा पर कार्य करती है। साथ ही संगठन का मुख्य कार्य कुपोषण को रोकना है। साल 1979 में ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ ने दुनियाभर में भुखमरी और कुपोषण से पीड़ित लोगों के प्रति चिंता प्रकट कर विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद साल 1981 से ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ की स्थापना दिवस पर विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
वर्ल्ड फूड डे 2023 की थीम
इस दिन को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम चुनी जाती है। इस साल की थीम water is life water is food. यह दिन दुनिया भर के 150 देशों द्वारा मिलकर मनाया जाता है।
क्या है इस दिन का महत्व?
हर साल खाना न मिलने से लाखों लोगों की चली जाती है। एक स्वस्थ इंसान के लिए बैलेंस डायट बहुत जरूरी है। भोजन हर एक इंसान का मौलिक अधिकार हैं। इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इस दिन कई तरह के मैराथन, प्रदर्शनी से लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को खाना भी बांटा जाता है।