नमिता] Baba Saheb Ambedkar: भारत के संविधान में निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
Tributes to Dr. Babasaheb Ambedkar on his Jayanti. Jai Bhim! pic.twitter.com/Ir4NkDvqUg
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि संविधान निर्माता, बाबासाहेब डॉ अंबेडकर स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आजीवन समर्थक रहे।
“हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय हैं”
~ बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर
संविधान निर्माता, बाबासाहेब डॉ अंबेडकर स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आजीवन समर्थक रहे।
उनकी 134 वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति… pic.twitter.com/3W0WghpXN4
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 14, 2024
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘देश के करोड़ों गरीबों, शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन् व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा उनके अनुयायियों से इनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमानी मूवमेन्ट के मिशनरी कारवां को मंजिल तक पहुंचाने की अपील।
1. देश के करोड़ों ग़रीबों, शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन् व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा उनके अनुयायियों से इनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमानी मूवमेन्ट के मिशनरी कारवाँ को मंज़िल तक पहुँचाने की अपील।
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2024
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समता के अमर नेता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। भारतीय संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका अविस्मरणीय है, राष्ट्र की एकता व अखंडता को उन्होंने सदैव सर्वोपरि रखा।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समता के अमर नेता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ।
भारतीय संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका अविस्मरणीय है, राष्ट्र की एकता व अखंडता को उन्होंने सदैव सर्वोपरि रखा।
सुख- सुविधाओं के जीवन का परित्याग कर…
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) April 14, 2024
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारत’ के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारत’ के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। pic.twitter.com/Ee6cm3s0aF
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 14, 2024