Tanzania: पीएम मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन से नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। नेताओं के बीच दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इससे पहले तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन आज राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी ने किया हसन को संबोधित
PM मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को संबोधित करते हुए कहा, “मैं राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं। तंजानिया के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली यात्रा है लेकिन वे भारत और भारत के लोगों से लंबे अरसे से जुड़ी हैं। अफ्रीकन यूनियन के G20 में स्थाई सदस्य के रूप में जुड़ने के बाद पहली बार हमें किसी भी अफ्रीकन राष्ट्राध्यक्ष का भारत में स्वागत करने का अवसर मिला है।”
संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन
PM मोदी ने कहा, “आज का दिन भारत और तंजानिया के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज हम अपनी सदियों पुरानी मित्रता को भावी रणनीतिक साझेदारी के सुत्र में बांध रहे हैं। भारत और तंजानिया आपसी व्यापार और निवेश के लिए एक-दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हैं। दोनों पक्ष लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने के लिए एक एग्रीमेंट पर काम कर रहे हैं।”