रश्मि सिंह|Earthquake in Andaman: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बुधवार यानी 10 जनवरी सुबह 07:53 बजे तेज भूकंप महसूस किए गए। भारत के पश्चिम में स्थित अंडमान द्वीप समूह में इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी एनसीस ने यह जानकारी दी है। एनसीएस ने बताया कि अंडमान द्वीप पर सुबह 7:53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक अंडमान में भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
नवंबर में भी आए भूकंप के झटके
वहीं, इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 नवंबर की शाम अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप के झटकों से हिल उठा था। उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि भूकंप के झटके शाम 7.36 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 120 किमी की गहराई पर था। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।