नई दिल्ली:Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। आज शाम 6 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और संभावित मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। इसमें कुल 43 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम आवास पर जिस तरह नेताओं की मौजूदगी दिख रही है, उससे यह स्पष्ट होता जा रहा है कि आज किन-किन को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Modi Cabinet 2.0 LIVE : Cabinet 2.0 के गठन से पहले इन नेताओं ने दिया इस्तीफा, जानें पूरी रिपोर्ट
Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल के संभावित नाम
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश (बीजेपी)
2. सर्वानंद सोनेवाल, असम (बीजेपी)
4. पशुपति नाथ पारस, बिहार (LJP)
5. नारायण राणे (BJP)
6. भूपेंद्र यादव
7. अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
8. कपिल पाटिल
9. मीनाक्षी लेखी (BJP)
10. राहुल कसावा
11. अश्विनी वैष्णव
12. शांतनु ठाकुर
13. विनोद सोनकर
14. पंकज चौधरी
15. आर सी पी सिंह (JDU)
16. दिलेश्वर कामत (JDU)
17. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
18. रामनाथ ठाकुर (JDU)
19. राजकुमार रंजन
20. बी एल वर्मा
21. अजय मिश्रा
22. हिना गावित
23. शोभा करंदलाजे
24. अजय भट्ट
इन मंत्रियों को किया जा सकता है प्रमोट
आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर, पुरषोत्तम रूपला और जी किशन रेड्डी को प्रमोट किया जा सकता है। इन मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है, जो वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री है।
अब तक 8 मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार, अब तक मोदी मंत्रिमंडल से 8 मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। इसमें श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, फर्टिलाइजर मंत्री सदानंद गौढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, जलशक्ति मंत्रालय व सोशल जस्टिस मंत्रालय में राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी, राज्य मंत्री संजय धोत्रे और राव साहब दानवे पाटिल के नाम शामिल हैं।