Manmohan Singh Birthday: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। जहां इस खास दिन के अवसर पर उन्हें देशभऱ से बधाइयां मिल रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आपके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ”पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”
अशोक गहलोत ने भी दी बधाई
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया “जीवेत् शरदः शतम् ! देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की अशेष बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।”
वह एक अर्थशास्त्र भी हैं।
वह प्रधानमंत्री तो थे ही। लेकिन उनकी पहचान एक बेहतरीन अर्थशास्त्री के तौर पर भी होती है। बता दें कि मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर आगे की शिक्षा के लिए वह ब्रिटेन चले गए। ब्रिटन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास से अपनी डिग्री हासिल की। उनकी अर्थशास्त्र में खासा दिलचस्पी रही है।
वह कब से कब तक पीएम रहे?
मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्होंने उससे पहले प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में काम किया। सरकार के व्दारा किये गए आर्थिक सुधारों में सिंह का काफी योगदान रहा है। आपको ये भी बता दें कि राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं।