Army Plane Crash In MP : मध्य-प्रदेश के शिवपुरी में नरवर इलाके में गुरुवार 6 फरवरी को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एयरफोर्स जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जेट ने खाली स्थान पर क्रैश लैंडिंग की। इस प्लेन में 2 पायलट मौजूद थे। हादसे में किसी को भी कोई नुक्सान नहीं हुआ है। दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
दोनों पायलट सुरक्षित
दरअसल, मध्य-प्रदेश के शिवपुरी के पास ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। इस बात की अधिकारी रक्षा अधिकारी ने है।
गौरतलब हो कि मिराज-2000 फाइटर प्लेन ने कई ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फाइटर प्लेन ने 2019 में बालाकोट हवाई हमले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस समय भारतीय वायुसेना अपने बेड़े का आधुनिकीकरण कर रही है।