जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: कई देशों में बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर कड़ी सजा का प्रावधान है। जिसमें रूस भी शामिल है। अब रूस एक बार फिर बच्चों पर बढ़ते यौण शोषण के अपराधियों के लिए कड़ा कानून बनाने वाला है। नए कानून के मुताबिक, बलात्कारियों को आर्कटिक के ठंडी और वीरान जगह में बनी जेल भेजा जाएगा।
केन्या में भंयकर सूखे और अकाल की दिल दुखाने वाली तस्वीर
बच्चों से दुष्कर्म करने वालों दोषियों के लिए बने नए कानून को इसी महीने यानि जनवरी में ही रूसी संसद मंजूरी देगा। जिसके बाद इस कानून पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हस्ताक्षर करेंगे। रूसी संसद के अध्यक्ष ने नए कानून को लेकर कहा, बच्चों का यौन शोषण करने वाले राक्षसों को आर्कटिक में कठोर श्रम दंड कालोनियों में अपनी सजा काटनी होगी। उन्हें वहां पर साइबेरियाई खदानों में काम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
दरअसल, रूस में बच्चों के साथ बलात्कार के कानून को सख्त बनाने के लिए पुतिन प्रशासन पर भारी दबाव है। हाल ही के दिनों में यहां 5 साल की बच्ची से रेप की घटना के बाद पूरे रूस में विरोध प्रदर्शन और सख्त कानून बनाने की मांग की गई। यहां एक बच्ची की किडनैपिंग के बाद उसका रेप और हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बोरे में बंद मिला।
मां का पूर्व प्रेमी दोषी
बच्ची का अपहरण करने के बाद बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। बच्ची की किडनैपिंग उसकी मां के एक पूर्व प्रेमी ने अपने एक साथी की मदद से किया था। फिर उसने मासूम के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे रूस में सख्त कानून की मांग की गई।