जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: इरान का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसमें एक दुल्हन को उसके कजन ने ही गोली मार दी। शादी के माहौल में होने वाली फायरिंग ने दुल्हन की जान लेली। और गोली चलाने वाला शख्स कोई और नहीं उसका कजन ही था।
जानकारी के लिे बता दें कि 24 साल की महवाश लेघई की शादी संपन्न होते ही। उसके कजन ने सेलिब्रेट करने के लिए फायरिंग करना शुरू कर दी। लेकिन आपको बता दें की ईरान में ऐसे हर्ष फायरिंग करना गैरकानूनी है। वहीं आरोप है कि जश्न मनाने के लिए बिना लाइसेंस वाली शिकारी राइफल का इस्तेमाल किया गया था।
बता दें कि राइफल की पहली गोली से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दूसरी गोली दुल्हन की खोपड़ी के आर पार हो गई। इस दौरान दो और पुरुष मेहमान घायल हो गए। बता दें कि घटना के बाद दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद वह कोमा में चली गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में जो दो यवक घायल हुए थे वह बच गए।