रुझानों में BJP के हाथ से फिसला झारखंड
- गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हुई
- जेएमएम गठबंधन 41 सीटों से आगे है
- हरियाणा विधानसभा चुनावी स्थिती
नई दिल्ली- झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। सभी सीटों पर रुझान आने शुरु हो गए है। इन रुझानों में जेएमएम ने बढ़त बनाई हुई है। बता दे कि जेएमएम गठबंधन 41 सीटों से आगे है। तो अगर बात करें बीजेपी की तो बीजेपी 27 सीटों पर आगे है, आजसू- 06 , जेवीएम -04 और अन्य- 03 पर सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं बात करें अगर यूपीए की तो जेएमएम-23, कांग्रेस-13 और आरजेडी- 05 से आगे चल रहें है। जिसे लेकर कांग्रेस में खुशी का माहौल है।
- 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ
- वोटरों के लिए 29,464 पोलिंग बूथ बनाए गए थे
- 2014 के विधानसभा चुनावों की अपेक्षा इस बार 19% ज्यादा
झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना होगी। वहीं सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को कम सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। झारखंड चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 2.26 करोड़ मतदाता हैं। इस बार राज्य में वोटरों के लिए 29,464 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। ये पोलिंग बूथ 2014 के विधानसभा चुनावों की अपेक्षा इस बार 19% ज्यादा हैं। अपना कार्यकाल पूरा करने वाले झारखंड के एकमात्र मुख्यमंत्री रघुबर दास, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता को बनाए रखने के लिए राज्य में अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
किसी सीट पर सबकी निगाहें टिकी
आज जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, वो है जमशेदपुर पूर्वी सीट। मुख्यमंत्री रघुवर दास साल 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया। साथ ही- दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वे समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।