Sharmishta Panoli Case News: पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने गुरूग्राम की इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली केस में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ FIR दर्ज करने वाले वजाहत खान पर भी केस दर्ज कर लिया है। वजाहत खान कुछ दिनों से लापता चल रहा थाष शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद वजाहत खान पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोप लगे थे।
जिसके बाद असल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए अपनी एक टीम भेजी थी। वजाहत खान के खिलाफ असम में केस दर्ज किया गया है। वहीं इससे पहले सरकार ने वजाहत को गिरफ्तार करने के लिए बंगाल की सरकार से मदद की अपील भी की थी।
रशीद के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें कि वजाहत रशीद कोलकाता के ‘रशीदी फाउंडेशन’ के सह-संस्थापक हैं। वजाहत ने 22 साल की शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ कोलकाता पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पनोली को गुरूग्राम से गिरफ्तार किया था। पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली की गुरुग्राम से गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ी हुई है। पनोली को कोलकाता की अलीपुर जेल में रखा गया है।
वजाहत ने हिंदू धर्म का किया था अपमान
गिरफ्तारी के बाद वजाहत ने जश्न की वीडियो सोशल पर डाला था। वजाहत खान पर आरोप है कि उसने हिंदू धर्म, प्रभू कृष्ण और हिंदू त्योहारों का अपमान पोस्ट कर किया था। बाद में उन्होंने कुछ पोस्ट डिलीट भी कर दी थीं। जिसके बाद उसके खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज की गई थी।
हिमंत बिस्वा सरमा ने दी थी जानकारी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वजाहत खान के खिलाफ केस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “देवी मां कामाख्या के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा की गई अस्वीकार्य टिप्पणियों के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस और हम उस व्यक्ति को कानून का सामना करने के लिए असम लाने में पश्चिम बंगाल सरकार से सहयोग मांगेंगे।”