नई दिल्ली : देश में फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 हजार 711 नए मामले सामने आए है।
वही उसी दौरान 100 लोगों की मौत हो गई है।और 14 हजार 392 मरीज ठीक भी हुए है। वहीं 737 830 लोगों का सैंपल टेस्ट किये जा चुके है। फिर भी लगातार दूसरे दिन 18000 मरीजों के मामले सामने आए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का ड़ाटा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के 01 करोड़12 लाख 10 हजार 799 नए मामले सामने आए है। वहीं 01 लाख 57 हजार 756 कोरोना के लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस बढ़कर 01 लाख 84 हजार 523 हो चुके है। एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 मरीज ठीक भी होग गए है।साथ ही एक्टिव केस कुल मामलों के 1.65 फीसद है। रिकवरी रेट कुल मामलों का 96.95 % है और डेथ रेट 1.41% है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने देशभर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 22 करोड़ 14 लाख 30हजार 507 लोगो के सैंपल टेस्ट किये है। वही अब तक कुल दो करोड़ नौ लाख 22 हजार 344 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
Covid Vaccination: उत्तर प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
छह राज्यों का ड़ाटा
भारत सरकार के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश , चंडीगढ़, उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा और देश के अन्य राज्य से पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई है।बता दें कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना के ज्यादातर मामले सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,711 नए मामलों में 84.71 फीसद मामले इन राज्यों में सामने आये है।महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में लगातार ब़़ढोतरी हो रही है। जो बढ़ कर 94,115 हो चुकी है। जबकि पंजाब में भी इनकी संख्या 5000, केरल में 2,791 नए मामले और 16 लोगों की मौत हुई है। उसी दौरान 3,517 लोग पूरी तरह से कोरोना मुक्त भी पाए गए है। अन्य राज्यों में अब तक कुल 10.75 लाख संक्रमित पाए गए है। नए मामलों मे तमिलनाडु में 562 मिले है।और चार लोगों की मौत हो चुकी है। उसके साथ ही राज्य में मरीजों का आंक़ड़ा 8.54 लाख पहुच चुका है और मृतकों की संख्या 12,517 हो चुकी है।