ठाकुरद्वारा मर्डर केस में गिरफ्तारी, मुरादाबाद पुलिस को कामयाबी मिली
मुरादाबाद : में ठाकुरद्वारा मर्डर केस में आरोपी को पकड़ लिया गया है जिस पर पुलिस की काफी दिनों से नज़र थी। बता दे कि आरोपी ने अपनी मृत बहन के मांस खाने पर श्मशानघाट में स्थित पुजारी की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है पुजारी ने 6 महीने पहले मजदूर की बहन का शव चिता से निकालकर उसका मांस खा गया था।
घटना को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी
आरोपी दिवाली के दिन पुजारी को मिठाई देने के बहाने से शमशान गया था। जहां उसने अचानक पुजारी पर फावड़े से हमला किया तुरंत घटना को अंजाम देकर फरार हो गया जिसमें कहा गया है कि आरोपी ने एक साथ दो लोगों को मौत के घाट उतारा था जिसमें एक पुजारी राजेंद्र गिरि की उम्र 35 साल और दूसरे निवासी नितेश की उम्र 42 साल थी जिसका सिर कुचलकर उसे मारा गया था। दोनों के शव शमशान में पड़े मिले थे।
नामजाद युवक से हुई पुछताछ
मिली जानकारी के मुताबिक पुजारी भाई के नंदू ने शक के आधार पर निवासी बंटी को नामजाद किया था। मंगलवार को पुलिस ने इस घटना की पूछताछ नामजाद युवक से की थी। वहीं युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पुछताछ के दौरान कहा इस गांव के मजदूर ने इस हत्या को अंजाम दिया है।
बहन के लिए दिया इस हत्याकांड को अंजाम
पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने बताया की आज से 6 महीने पहले मेरी बहन की बिमारी के चलते उसकी मृत्यु हो गई थी। इस घटनाक्रम के बाद शव को श्मशान घाट लाया गया। वहीं शमशान घाट में अंतिम क्रिया करके सभी लोग वहां से चले गए थे। तब पुजारी मेरी बहन का शव चिता से निकालकर उसका मांस खा गया था।