DELHI: दिल्ली में बढ़ रहे अपराधों की वजह से दिल्ली की जनता के मन में कानून व्यवस्था को लेकर तमाम सवाल उठने लगे हैं। लोगों को बाहर निकलने में भी डर महसूस हो रहा है। जनता की इन्ही समस्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखते हुए कहा कि दिल्ली के नागरिकों में असुरक्षा महसूस की जा रही है। यहाँ हर एक नागरिक यहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होनें पत्र में आगे लिखा कि अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय आप सरकार के अंतर्गत होती तो आज के समय में दिल्ली सबसे सुरक्षित राज्यों में एक होती। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए LG और गृह मंत्री जिम्मेदार बताया हैं। उन्होने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि नागरिकों, विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को सुधारने पर काम किया जाना चाहिए। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से थाना लेवल कमेटी की शुरूआत तकरना चाहिए।
दिल्ली में इस वक्त प्रदेश सरकार ने अधिकारों को लेकर जंग छेड़ दिया है।एक तरफ जहां सर्विस विवाद मामले में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के बाद आम आदमी पार्टी इसे राज्यसभा में रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है और सभी पार्टियों से साथ की मांग कर रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस और लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह से प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र में देने की मांग की है। इसके पहले रोहिणी के शाहबाद डेयरी में हुए छात्रा की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल का घिराव किया था।