रश्मि सिंह|Bihar News: आज बिहार विधानसभा को नंदकिशोर के रुप में अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुन लिए गए है। जब नंदकिशो यादव को स्पीकर चुना गया तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी कुर्सी से उठकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री उनको आसन तक छोड़कर आए। इस दौरान तेजस्वी यादव को नंद किशोर के पांव छूते हुए देखा गया।
आपको बता दें कि, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे नंद किशोर यादव ने अपने पूर्ववर्ती राजद के अवध बिहारी चौधरी के अविश्वास प्रस्ताव में हार के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। अवध बिहारी चौधरी के स्पीकर पद से हटने के बाद जेडयू नेता और विधानसभा के उप सभापति महेश्वर हजारी बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।
इससे पहले संभाल चुके है कई विभागों की जिम्मेदारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नंदकिशोर यादव पूर्व मंत्री के तौर पर कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्व्यंसेवक के रुप में समाज की सेवा-यात्रा शुरु करने वाले नंदकिशोर यादव का राजनीतिक सफरनामा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद प्रारंभ हुआ।