Bill Gates In Sewer: माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स अचानक ब्रुसेल्स के सीवर यानी गटर में चले गए। जिसे देख कर सब हैरान हो गए कि आखिर ऐसा क्यों? तो बता दें कि, वह अंडरग्राउंड वॉटर सिस्टम को जानने के लिए सीवर में गए थे। दरअसल, वर्ल्ड टॉयलेट डे पर, शहर के अंडरग्राउंड वॉटर सिस्टम को समझने के लिए वह सीवर में गए थे।
खुद शेयर किया वीडियो
बिल गेट्स ने यह गटर में जाने वाला वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। बता दें कि, उन्होंने ब्रुसेल्स के इतिहास के बारे में बात की। दरअसल, उन्होंने लिखा कि, “मैंने ब्रुसेल्स के सीवेज सिस्टम के छिपे हुए इतिहास को जाने साथ ही खराब पानी का वैश्विक स्वास्थ्य पर असर का पता लगाया।”
View this post on Instagram
मिले वैज्ञानिकों से भी…
इतना ही नही वह गटर के अंदर वैज्ञानिकों से भी मिले और अंडर ग्राउंड सीवेज सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी ली। लेकिन आपको पता है वर्ल्ड टॉयलेट डे कब मनाया जाता है। दरअसल यह हर साल 19 नंवबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन को 2001 में सिंगापुर के परोपकारी जैक सिम ऑर्गनाइजेशन द्वारा विश्व शौचालय दिवस के रुप में नामित किया था।