Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां मुर्ति विसर्जन के दौरान जा रहे लोगों को एक कार ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, कार ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई की। दशहरा पर्व पर हुई इस घटना के बाद से पूरे शहर को बंद कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जशपुर के पत्थलगांव में मूर्ति विसर्जन के लिए झांकी निकाली जा रही थी। झांकी में कई लोग शामिल हुए थे। अचानक झांकी निकाल रहे लोगों पर तेज रफ्तार से आ रही कार चढ़ गई। और लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मरने वालों में तीन बैंड वाले भी शामिल हैं। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार झांकी निकाल रहे लोगों को कुचलते हुए नजर आ रही है।
इस घटना से नाराज लोगो ने पत्थलगांव थाने का घेराव कर एएसआई केके साहू के खिलाफ नारेबाजी की। खबर है कि लोगों ने एक पुलिसकर्मी को भी पीट दिया। लोगों का आरोप है कि कार में गांजा भरा हुआ था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई।
Chhattisgarh: मामले में सियासत शुरू
इस घटना के बाद बीजेपी ने सत्ता में बैठी बघेल सरकार को घेरा है। बीजेपी नेता और पार्टी की आईटी सेल देखने वाले अमित मालवीय ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में हिंदू धार्मिक जुलूस के उपर कार चढ़ गई। हिंदुओ पर सांप्रदायिक प्रोफाइलिंग और हमलों का यह दूसरा ऐसा उदाहरण है।
Ravan Dahan Video | Ravan Dahan Live 2021 | Dussehra Status | Vijayadashami 2021 Status | Dussehra