जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: हर छोटी बड़ी चीजों का निर्माण करने वाले चीन ने अब बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चीन ने अब नकली सूरज भी बना लिया है। जो असली सूरज से पांच गुना ज्यादा ‘गर्मी’ दे रहा है। चीन ने अपनी उर्जा की जरूरतों को क्लीन एनर्जी के तौर पर पूरा करने के लिए नकली सूरज बनाया है। जो एक परमाणु फ्यूजन रिएक्टर के रूप में है।
चीन के इस नकली सूरज को EAST (Experimental superconducting tokamak) नाम दिया गया है। जिसने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1,056 सेकंड या करीब 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस ऊर्जा निकाली है। इससे पहले इस नकली सूरज ने 1.2 करोड़ डिग्री ऊर्जा निकाली थी। EAST के सिस्टम में हैवी हाईड्रोजन की मदद से हीलियम पैदा किया जाता है। जिससे अपार उर्जा पैदा होती है।
चीन के कृत्रिम सूरज से निकली अपार उर्जा को चीन में सप्लाई करने की योजना बनाई जा रही है। चीन के विशेषज्ञों का है नकली सूरज को लंबे समय तक चलाकर उर्जा पैदा कर सकते हैं। चीन कृत्रिम सूरज से दुनिया में अपने स्थान को और मजबूत करने में जुट गया।
वहीं, चीन के इस नकली सूरज से निकली अपार ऊर्जा से दुनिया टेंशन में आ गई है। वैश्विक हथियार प्रतिस्पर्धा में चीन को पहले से ही बढ़त हासिल है वहीं, EAST के तौर पर चीन की सफलता दुनिया के लिए बड़ी चिंता का विषय है। अब दुनिया के ताकतवर देश अमेरिका और ब्रिटेन भी इस तकनीक के शोध में जुट गए हैं।
WHO Warning About New Variant Of Corona | WHO Director-General Dr. Tredos Adhanom Issued Warning|JTV