नई दिल्लीः Taiwan: चीन का तानाशाह रवैया बढ़ता जा रहा है। अपनी ताकत दिखाने के लिए चीन सीमा देशों पर घुसपैठ की कोशिश से बाज नहीं आ रहा। अब चीन के निशाने पर ताइवान है। 1 अक्टूबर को अपने राष्ट्रीय दिवस के दिन चीन ने ताइवान के क्षेत्र में अपने 38 लड़ाकू विमान उड़ाए। जिसके बाद से ही ताइवान सरकार में चीन के खिलाफ रोष है। चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए ने अक्टूबर महीने के शुरूआती चार दिनों में करीब 150 प्लेन ताइवान के हवाई क्षेत्र में भेजे थे। बेशक ये चीन के लिए शक्ति प्रदर्शन होगा, लेकिन ताइवान के लिए ये चिंता की बात है। चीन की इस हिमाकत पर दुनिया की नजर है।
चीन काफी समय से ताइवान पर कब्जा करने की ताक में है। अपनी ताकत के बलबुते चीन ताइवान को दबाने और डराने की कोशिश कर रहा है। चीन की इस हरकत पर ताइवान में हलचल शुरू हो गई। ताइवान ने भी साहस दिखाते हुए चीन को खुली चेतावनी दे डाली। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चीन की बढ़ती आक्रामकता पर अपने लोकतंत्र का बचाव किया। साई इंग-वेन ने कहा कि अगर चीन ने ताइवान को अपने नियंत्रण में ले लिया तो इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। इससे पहले ताइवान के प्रधानमंत्री सु सेंग-चांग ने कहा था कि चीन की यह आक्रामकता क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है और ताइवान को सतर्क रहने की ज़रूरत है।
चीन के व्यापक खतरे को समझे दुनिया- ताइवान
राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा कि ‘हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारे लोकतंत्र और जीवन शैली को ख़तरा पहुंचा तो ताइवान आत्मरक्षा के लिए जो भी जरूरी समझेगा, करने के लिए तैयार है।” ताइवान ने दुनिया भर के देशों से आग्रह किया है कि चीन के व्यापक ख़तरे को समझना होगा। ताइवान अगर चीन के हाथ में चला गया तो क्षेत्रीय शांति के लिए यह विनाशकारी होगा। यह लोकतांत्रिक साझेदारी के लिए भी विध्वंसकारी साबित होगा।”
यह भी पढ़ें- Pandora Papers: पैंडोरा पेपर लीक से दुनियाभर में हलचल, अनिल अंबानी समेत 300 से ज्यादा भारतीयों के नाम
ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन
चीन दावा करता है कि ताइवान उसका ही एक प्रांत है और उसे अपने नियंत्रण में लेने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन इसके लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करने से भी गूरेज नहीं करेगा। वहीं, चीन की इस हरकत पर अमेरिका ने ताइवान की सहायता करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। और चीन की इस करतूत को “उकसाने वाली सैन्य” गतिविधि कहा है। अमेरिका ने कहा, बीजिंग से हमारी अपील है कि वह ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई को रोके।’
BJP National Spokesperson Dr. Sambit Patra LIVE Press Confrence | Lakhimpur Kheri | Rahul Gandhi