जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न है। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर क्रिसमस ईव से ही सेलिब्रेशन होने लगा। देर रात गिरजाघरों में लोगों ने प्रेयर की। फादर ने मदर मैरी और प्रभु यीशु से सभी की खुशहाली की कामना की। दिल्ली से लेकर कश्मीर और कन्याकुमारी तक फेस्टिवल की धूम देखने को मिली। तस्वीरों में देखिए किस तरह लोगों ने शानदार क्रिसमस मनाया…
हम सब डानते हैं वैश्विक महामारी कोरोना का साया अभी दुनिया से गया नहीं है। जिसका असर क्रिसमस पर भी दिखा। फेमस सैंड आर्टिस्ट ने अपनी कला के जरिए लोगों को जागरुकता संदेश दिया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए हम क्रिसमस मनाएंगे।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर, अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर लगभग 5,400 गुलाबों के साथ सांता क्लॉज की एक विशाल रेत की मूर्ति बनाई। इस दौरान सांता क्लॉज मास्क पहने और कोविड नियमों का पालन करने के संदेश देते हुए नजर आए।
पुदुचेरी के विभिन्न चर्चों में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए लोग शामिल हुए। इस दौरान चर्च के पादरी ने जीसस क्राइस्ट के दुनिया में आने पर उनका स्वागत किया। प्रभु यीशु का जन्म लोगों के कल्याण के लिए हुआ था।
क्रिसमस के मौके पर चर्चा को खास लाइट्स से सजाया गया। जहां लोगों ने प्रेयर्स की।
दिल्ली में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर खान बाजार में स्थित अवर मदर ऑफ़ हेल्थ वैलान्कन्नी श्राइन चर्च को सजाया गया। हालांकि यहां लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं नजर आई।