Claudia Goldin: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने “महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए” क्लाउडिया गोल्डिन को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में 2023 स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। बता दें कि इन दिनो पुरस्कारों की घोषणा हो रही है. सोमवार 9 अक्टूबर को अर्थशास्त्र में भी नोबेल पुरस्कार की घोषणा इसी बीच क्लाउडिया गोल्डिन को इस पुरस्कार से नवाजा गया।
कौन हैं ये शख्सियत?
1946 में न्यूयॉर्क में जन्मी क्लाउडिया गोल्डिन हार्वर्ड विश्वविघालय में अर्थशास्त्र की हेनरी ली प्रोफेसर हैं। वह 1989 से 2017 तक एनबीईआर के अमरिकी अर्थव्यवस्था कार्यक्रम के विकास की निदेशक थीं। वह एनबीईआर के जेंडर इन द इकोनॉमी ग्रुप की सह निदेशक भी हैं।
क्या होता है नोबेल पुरस्कार?
नोबेल पुरस्कार एक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार आर्थिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, भौतिकी और चिकित्सा के दोनों क्षेत्र में दिया जाता है। तो वहीं क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया गया है।