रश्मि सिंह|Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्य क्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी आज राज्यसभा जा सकती है। दरअसल, एक रिपोर्ट की माने तो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणओं से सोनिया गांधी चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं है। ऐसे में पार्टी अब प्रियंका गांधी और पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन को राज्यसभा भेजना चाहती है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में भेजा जाएगा। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है। वहीं, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और वरिष्ठ अर्थशास्त्री रघुराम राजन को कांग्रेस पार्टी अपने कोटे से राज्यसभा में भेजना चाहती है। रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी रघुराम राजन को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाएगी। वहां फिलहाल 4 लोगों के राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुना जाना है।
राज्यसभा की 56 सीटों के मतदान होना है
आपकी जानकारी के लिए बता दें की, राज्यसभा में 27 फरवरी को 56 सीटों के लिए मतदान होने वाला है। इसी बीच यह भी चर्चा है कि महाराष्ट्र से भी पार्टी उन्हें राज्यसभा में भेज सकती है। प्रियंका गांधी और रघुराम राजन को लेकर पार्टी जल्द ही तय करेगी कि किन राज्यों से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। राज्यसभा में जाने का साथ ही रघुराम राजन की राजनीति में एंट्री हो जाएगी। 56 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 15 फरवरी तक नामांकन किए जाने कि संभावना है।