रश्मि सिंह|Don 3: डॉन फिल्म जब-जब सिनेमाघरों में आया है तहलका ही मचाया है। हाल ही में इस फिल्म के तीसरे पार्ट का अनाउंसमेंट किया गया। डॉन 3 में रणवीर सिंह नजर आने वाले है। लेकिन फैंस इस को लीड एक्ट्रेस का सभी को बेसब्री से इंतजार था। फैंस कयास लगा रहे थे कि डॉन 3 में कियारा आडवाणी होंगी। अब मेकर्स ने सभी के कयासों को सही साबित करते हुए लीड एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट कर दी है। डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आने वाले है। मेकर्स ने कियारा की एंट्री की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Taran Adarsh Instagram Handle
डॉन 3 में कियारा ने ली एंट्री
जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म डॉन 3 के लीड एक्ट्रेस कि अनाउंसमेंट हो चुकी है। मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्ट्रेस से सस्पेंस को इतने समय से बना कर रखा था अब हटा दिया है। डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी नजर आएगी। मेकर्स ने इस बात की जानकारी खुद वीडियो पोस्ट करते हुए दिया है। वीडियो शेयर करेत हुए मेकर्स ने लिखा, कियारा आडवाणी का डॉन यूनिवर्स में स्वागत है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है। फैंस इस पोस्ट पर काफी प्यार बरसा रहे है।