जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे गुरुवार 10 मार्च को आ गए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनावी नतीजे आए। पांच में से 4 राज्यों में बीजेपी ने जीत दोहराई। जिनमें यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर हैं। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली।
Election Result: लखीमपुर में हिंसा वाले क्षेत्र से कौन जीता, केंद्रीय मंत्री के बेटे पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप
पांच राज्यों में हार जीत के कई समीकरण हैं। चुनावी राज्यों की कई विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम है। कुछ सीटें तो ऐसी हैं जिनमें हार जीत का अंतर 100 से भी कम है। जानते हैं पांचों राज्यों में कौनसी वो सीटें हैं और क्या है यहां हार जीत का अंतर…
Election Result: उत्तर प्रदेश
सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की करते हैं जहां 15 सीटें ऐसी हैं जिन पर हार जीत का अंतर बहुत कम है।
यूपी की 15 सीटें
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
धामपुर अशोक कुमार बीजेपी 203
कुर्सी सकेंद्र प्रताप बीजेपी 217
चांदपुर स्वामी ओमवेश सपा 234
नेहतौर ओम कुमार बीजेपी 258
राम नगर फरीद महफूज किदवई सपा 261
इसौली मोहम्मद ताहिर खान सपा 269
बिलासपुर बलदेव सिंह औलख बीजेपी 307
बरौत कृष्ण पाल मलिक बीजेपी 315
नाकुर मुकेश चौधरी बीजेपी 315
कटरा वीर विक्रम सिंह बीजेपी 357
दिब्यापुर प्रदीप कुमार यादव सपा 473
शाहगंज रमेश निषाद पार्टी निषाद पार्टी 719
डुमरियागंज सैयदा खातून सपा 771
मुरादाबाद नगर रितेश कुमार गुप्ता बीजेपी 782
जसराना सचिन यादव सपा 836
Election Result: पंजाब की 5 सीटें
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
जालंधर सेंट्रल रमन अरोड़ा आप 247
डेरा बाबा नायक सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस 466
दीना नगर अरुणा चौधरी कांग्रेस 1,131
भोआ लाल चंद आप 1,204
गिद्दरबाहा अमरिंदर सिंह राजा वारिंग कांग्रेस 1,349
उत्तराखंड की 5 सीटें
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
अलमोड़ा मनोज तिवारी कांग्रेस 127
द्वाराघाट मदन सिंह बिष्ट कांग्रेस 182
श्रीनगर डॉ. धन सिंह रावत बीजेपी 587
मंगलौर करीम अंसारी बसपा 598
टेहरी किशोर उपाध्याय बीजेपी 951
गोवा
गोवा की 10 सीटें
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
सेंट आंड्रे वीरेश मुकेश बोरकर आरजीपी 76
पोंडा रवि नाइक बीजेपी 77
वेलिम क्रूज सिल्वा आप 169
प्रियोल गोविंद शेपू गौड़े बीजेपी 213
बिचोलिम डॉ. चंद्रकांत शेट्टी निर्दलीय 318
मणिपुर की 22 सीटें
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
वाबगई डॉ. उषम देबेन सिंह बीजेपी 50
लामलई खोंगबेंताबम इबोमचा बीजेपी 121
किसामथोंग एस निशिकांत सिंह निर्दलीय 187
खुंद्राकपम टी. लोकेश्वर सिंह कांग्रेस 215
कुंबी एस. प्रेमचंद्र सिंह बीजेपी 372