Engineer’s Day 2023: एम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए, हर साल 15 सितंबर को पूरे भारत में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। बता दें कि, एम विश्वेश्वरैया के नाम से मशहूर उनका पूरा नाम मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया है। ये भी दिलचस्प है कि 15 सितंबर को श्रीलंका और तंजानिया में भी इंजीनियर दिवस मनाया जाता है।
क्या है Engineer’s Day 2023 की Theme?
2023 में राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस का थीम ‘Engineering for a sustaintable’ (सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग) है। गौरतलब है कि, इंजीनिर्यस जलवायु परिवर्तन, संसाधन की कमी और पर्यावरणीय गिरावट जैसे वैश्विक मुद्दों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कौन हैं एम विश्वेश्वरैया और क्या हैं उनकी प्रतिभायें?
इस दिन के उत्सव को एम विश्वेश्वरैया के जंयती की खुशी में मनाया जाता है, वे एक असाधारण इंजीनियर और विव्दान थे, उनका जन्म 15 सितंबर, 1861 को कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली में हुआ था। विश्वेश्वरैया की शैक्षिक यात्रा उत्कृष्टता का प्रमाण थी। उन्होंने समर्पण और प्रतिभा के उल्लेखनीय रिकॉर्ड के आधार पर प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (सीओईपी) से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। विशेष रूप से, उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण, उन्हें भारत सरकार की कई छात्रवृत्तियाँ भी मिली थी, जिससे उन्हें बॉम्बे विश्वविद्यालय में उन्नत इंजीनियरिंग अध्ययन करने में मदद मिली।
बता दें कि, उन्हें सन 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। भारत में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।