जनतंत्र डेस्क Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कई दिनों से एक गैंग का आंतक है। ये गैंग लोगों के साथ साथ पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन चुकी थी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में पेचकस गैंग काफी सक्रिय है। लेकिन अब पुलिस ने इस गैंग पर शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने पेचकस गैंग के चार सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बीटा 2 थाना पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जिसके जवाब में पुलिस की गोली से पेचकस गैंग के चार सदस्य घायल हो गए।
Greater Noida: लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट
बेहद शातिर पेचकस गैंग लोगों को कार में लिफ्ट देता था। उसके बाद लोगों पर पेचकस से वारकर उनसे लूटपाट करते थे। इस गैंग के बदमाश लोगों को घायल कर उनके एटीएम से पैसे भी निकलवा लेते थे। अब इन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान एनकाउंटर में पेचकस गैंग के बदमाशों को धर-दबोचा गया। इसके बाद घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने अपना नाम आनंद वर्मा, शिव कुमार वर्मा, बबलू वर्मा और दीपक वर्मा बताया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस, नगदी रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, पेचकस, हथोड़ा, प्लायर्स और एक गाड़ी बरामद की है।
पेचकस गैंग से ग्रेटर नोएडा के लोग कई दिनों से परेशान थे। ये गैंग लोगों को कार में लिफ्ट देकर उन्हें पेचकस से घायल कर उन्हें लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस के पास लगातार इस तरह की शिकायतें पहुंचने लगी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। इसके साथ साथ पुलिस ने लोगों को जागरुक करना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर लगवाकर लोगों को आगाह किया। पोस्टर्स पर लिखा था कि सभी लोग बस में सफर करें या कैब बुक कर ट्रैवल करें। किसी अनजान से लिफ्ट न मांगें। फिलहाल पेचकस गैंग के बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है ये बदमाश पहले भी कई राज्यों में लूटपाट की वारदात में जेल की हवा खा चुके हैं।
Kerala Rain News Today | Kerala Rain Update | Kerala Barish Ka News | Kerala Barish Video