जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बीते दिनों उत्तर- प्रदेश के सोनभद्र में Harsh Firing से हुई मौत की खबर सामने आयी थी। सोनभद्र में एक शादी समारोह में दुल्हे ने Harsh Firing की थी। इस Harsh Firing में दुल्हे के दोस्त को गोली लगी। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी थी। आपको बता दें जिस पिस्टल से दुल्हे के दोस्त को गोली लगी थी वह दुल्हे के दोस्त की ही थी। गौरतलब है कि Harsh Firing से हुई मौत की खबर आये दिन सुनने को मिलती रहती हैं और एक ऐसी ही दुखद खबर ईरान से सुनने को मिली हैं
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, ईरान के शिराज शहर के साउथ में एक शादी समारोह में एक शख्स ने Harsh Firing की। यह गोली किसी और को नहीं बल्कि दुल्हन को लगी। गोली दुल्हन के सिर को भेदती हुई निकल गई। जिसके बाद दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। जहां वो कोमा में चली गई और फिर उसकी मौत हो गई। दुल्हन का नाम महवाश लेघई था। दुल्हन की उम्र महज 24 साल थी वह सोशल वर्कर के तौर पर काम करती थीं और ड्रग एडिक्ट लोगों की इस समस्या से बाहर निकलने में मदद करती थीं।
कजिन ने की थी Harsh Firing
आपको बता दें, Harsh Firing करने वाला दुल्हन का कजिन था और उसने फायरिंग के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था। वह बिना लाइसेंस की थी। गोली चलाने के बाद शख्स मौके से फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस Harsh Firing में दुल्हन के अलावा 2 पुरुष भी घायल हुए थे। बरहाल, घायल पुरुषों की जान बच गई और वह रिकवर हो रहे हैं।
आपको बता दें, कि ईरान में हर्ष फायरिंग पर बैन है।