रश्मि सिंह|Isha Ambani Holi Party: अंबानी परिवार आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। अभी हाल ही में अनंत अंबानी के प्री वैडिंग फंक्शन के वजह से अंबानी काफी चर्चा में रहे। अब एक बार फिर अंबानी अपने पार्टी को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। दरअसल ईशा अंबानी ने होली पार्टी को होस्ट किया। जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।
बता दें कि, ईशा अंबानी और बुल्गारी ने एंटीलिया में रोमन होली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्री राम नेने के साथ ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में शानदार अंदाज में पहुंची।
इस पार्टी में धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित पिंक कलर के कोट पैंट में नजर आई। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ मिनीमल मेकअप में नजर आई। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखाई पड़ रही थी।
ईशा और बुल्गारी के होली बैश में देशी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा भी खास तौर पर पहुंची थी। प्रियंका इस दौरान काफी ग्लैम अंदाज में नजर आई। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की कॉकटेल साड़ी में नजर आई। इस साड़ी में वो काफी खूबसूरत लग रही थी।
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इस पार्टी में मौजूद रही। अथिया इस दौरान गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। अथिया शेट्टी ने पार्टी के लिए शिमरी पैंटसूट कैरी किया था और वे बेहद खूबसूरत लग रही थी।
ईशा अंबानी और बुल्गरी के प्री होली सेलिब्रेशन में एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आए। एक्टर ने पार्टी के लिए व्हाइट कलर का कोट पैंट पहने हुए थे। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रहे थे।
वहीं शिल्पा शेट्टी भी ईशा अंबानी के होली पार्टी में अपने ग्लैमर्स का तड़का लगा रहीहै। एक्टर इस दौरान व्हाइट केप के साथ ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट कैरी किया था। इस लुक में शिल्पा काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।