नई दिल्ली(Japan): जब महिला गर्भवती होती है, तो उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये परेशानियां केवल महिलाऐं समझ सकती है। आपने ये बातें कहते हुए महिलाओं को जरुर सुनी होगी। लेकिन जापान में कई पुरुष नेता प्रेगनेंट महिलाओं की तरह घूम रहे हैं। जी हां, अजीब लगा ना ये जानकर पर जापान के तीन नेता ऐसी जैकेट पहनकर घूम रहे हैं जिससे ये प्रेगनेंट महिला की तरह दिखें।
妊婦疑似体験を始めました。これから明日まで、ジャケットを装着したまま、党会合への出席や街頭活動などの議員活動を行います。たった2日間で10か月におよぶ妊娠期を理解できるはずはありません。また、重さだけでなく、つわりから始まり、体の痛みや精神的な不安も襲ってくると聞きます。 pic.twitter.com/vAGzn4BLs2
— 小倉まさのぶ(衆議院議員) (@masanobu_ogura) April 8, 2021
अगर चाँद पर आप करना चाहते हैं मुफ्त यात्रा तो जल्द करें प्री रजिस्ट्रेशन
पुरुष नेता प्रेगनेंट महिलाओं की तरह घूम रहे हैं
जापान में पिछले दिनों कुछ नेता भारी जैकेट पहनकर घूम रहे हैं। ये लोग 7.5 किलोग्राम की जैकेट को हमेशा पहने हुए नजर आ रहे हैं। भारी जैकेट पहनने की वजह से ये बिल्कुल प्रेगनेंट लेडी की तरह नजर आ रहे हैं। इस लुक में इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। दरअसल, ये नेता इसके जरिए प्रेग्नेंसी को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ताकाको सुजुकी नाम की फीमेल लीडर ने इस एक्सपेरिमेंट को आर्गेनाइज कराया है। इस प्रयोग के जरिए वो पुरुषों को प्रेगनेंसी की दिक्कतें और चुनौतियां समझाना चाहती हैं। दरअसल, कई देशों की तरह जापान में भी गर्भवती महिलाओं का वर्कप्लेस पर जरूरी ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसकी वजह से इस दौरान उन्हें काफी परेशानियां होती हैं।
जैकेट को पहनकर कर रहे है फोटो शेयर
मसनओबू ओगुरा नाम के एक जापानी नेता ने ट्विटर पर जैकेट को पहनकर फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा कि इस एक्सपेरिमेंट के सहारे मैं गर्भवती महिलाओं की तकलीफों को महसूस कर पाया। हमारी ये कोशिश होगी कि हम उनकी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर पाएं। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि अगर जापान के नेता प्रेगनेंट महिलाओं के सपोर्ट के लिए नई पॉलिसी नहीं बनाते हैं तो ये प्रयोग सिर्फ एक परफॉर्मेंस के जैसे होगा।
महिलाओं की तकलीफों को महसूस करने के लिए किया
कई महिलाओं ने ये भी कहा कि इन जैकेट्स की तुलना किसी भी मायने में प्रेग्नेंसी से नहीं की जा सकती है। पर उम्मीद है कि इस प्रयोग की वजह से हमारे देश के नेता प्रेगनेंट महिलाओं के सपोर्ट के लिए कुछ पॉलिसी लाएंगे।
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में धर्म स्थल पर तोड़- फोड़ करने से भड़की जनता, लगाया जाम।