जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: जापान में टूरिस्ट बोट डूबने से 10 लोगों की मौत हो गई। नाव में 26 लोग सवार थे। ये नाव उत्तरी जापानी द्वीप हक्काइडो से शनिवार को लापता हो गई थी। बोटिंग के दौरान नाव में पानी भरने लगा था इस दौरान इमरजेंसी कॉल के जरिए प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी।
Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूसी युद्धपोत को किया तबाह, काले सागर में समाया वॉरशिप
नाव डूबने से अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि कोस्ट गार्ड्स ने की है। मृतकों में 7 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। ये नाव उत्तरी जापानी द्वीप हक्काइडो से शनिवार को लापता हो गई थी। इस नाव में 2 बच्चों समेत 24 यात्री और 2 क्रू मेंबर यात्रा कर रहे थे।
शनिवार को नाव के लापता होने पर प्रशासन ने एयरक्राफ्ट और पेट्रोल बोट्स के जरिए तलाशी शुरू कर दी थी। जिसमें कई हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर की सहायता ली गई थी। काज़ू 1 नाम का ये नाव पर्यटकों को शिरेटोको प्रायद्वीप पर घुमाने के लिए लेकर जा रहा था। नाव की यात्रा के दौरान पर्यटकों को समुद्र में व्हेल मछली, सी लायन और तटों पर भूरे भालू देखने को मिलते हैं।