रश्मि सिंह|Joram Entry In Oscar library: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी कि पिछले साल आई फिल्म जोरम एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खासा कमाल नहीं दिखाई पाई थी। लेकिन अब जोरम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। रिपोर्ट की माने तो मनोज बजापेयी कि फिल्म जोरम ऑस्कर लाइब्रेरी में जगह बना ली है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी ने इस फिल्म को अपने कोर कलेक्शन के साथ जोड़ा है।
View this post on Instagram
Courtesy: Manoj Bajpayee Instagram Handle
ऑस्कर लाइब्रेरी में जोरम को मिली एंट्री
आपको बता दें कि, एक्टर मनोज बाजपेयी अपने दम्मदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। अब एक्टर ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए खुशी भरी खबर शेयर की है। अभिनेता ने लिखा कि ये एक बहुत अच्छी खबर है, जो हमरे पास आई है। मैंने कभी भी वेलिडेशन के लिए काम नहीं किया, मैं सिर्फ अपने पैशन के लिए काम करता हूं। वहीं जोरम के डायरेक्टर देवाशीष मखीजा ने भी इस बड़ी उपलब्धि पर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि होनहार लोगों कि टीम ने जोरम को यहां तक पहुंचाया है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले को ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होने से हम बेहद खुश है। हम अकैडमी के तहे दिल से शुक्रिया करते है।
फिल्म की कहानी
दरअसल, यह फिल्म को 8 दिसंबर 2023 को रिलीज हुआ था। इस फिल्म कि कहानी कि बात करे तो फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक आदिवासी के किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम दसरु है, दसरु पर उनकी पत्नि की हत्या का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद वह अपनी 3 महीने की बेटी के साथ मुंबई से गांव भागने की कोशिश करता है। इसके बाद जो होता है उसके लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा।