रश्मि सिंह|Lohri 2024: लोहड़ी का त्योहार देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी इसे मनाते दिखते है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाई है। एक्ट्रेस ने अपने पति राघव चड्ढा और ससुराल वालों के साथ अपनी पहली लोहड़ी का सेलिब्रेशन किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
परिणीति ने मनाई पहली लोहड़ी
आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा पिछले साल राघव चड्डा के साथ शादी की थी। इस साल दोनों का शादी के बाद पहली लोहड़ी है। परिणीति ने अपनी पहली लोहड़ी ससुराल वालों के साथ मनाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर की है। जोकी अब खूब वायरल हो रही है।
एक तस्वीर में परिणीति ससुराल वालों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस सभी के साथ पोज देती दिख रही है। लुक की बात करें तो, इस दौरान परिणीति ट्रे़डिशनल नहीं बल्कि वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई है।