नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रही है। बैठक में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन पर निर्णय हो सकता है। वहीं, माना जा रहा है कि यूपी को नया कांग्रेस अध्यक्ष भी मिल सकता है।
कांग्रेस महासचिव दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रही है। संगठन के लिहाज से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन पर कोई फैसला हो सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के नाम पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
जाहिर है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के संगठन पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद पार्टी ने ज्यादातर इकाइंयों को भंग कर दिया था। अब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हो रही इस बैठक को संगठन के तौर पर काफी महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है।