रश्मि सिंह|Masti 4 Announcement: बॉलीवुड मोस्ट अवेटेड फिल्म मस्ती 4 जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाला है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म कर दिया है। जी हां, फिल्म मस्ती के चौथे पार्ट का जल्द ही सिनेमाघरो में दस्तक देने वाले है। मस्ती के चौथे पार्ट के लिए एक बार फिर से विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की तिकड़ी वापस आएगी। तीनों ने पहली बार साल 2004 में मस्ती कर लोगों का दिल जीत लिया था। उसके बाद अब साल 2013 में ग्रैंड मस्ती और फिर 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती और से फिर से तीनों ने कमाल कर दिए थे। अब तीनों एक बार फिर से सिनेमाघरो में कमाल करने आ रहे है।
View this post on Instagram
Courtesy: Vivek Oberoi Instagram Handle
मस्ती-4 का हुआ अनाउंसमेंट
जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म मस्ती 4 जल्द ही सिनेमाघरो में दस्तक देने वाला है। आज मेकर्स ने इस फिल्म का लोगो रिलीज किया है। विवेक ओबरॉय ने फिल्म की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट के लिए तैयार हो रहा हूं। अपने आप को तैयार रखें क्योंकि हम #Masti4 के साथ ओजी मजेदार रोमांच में वापस आ गए है और जल्द ही फ्लोर पर आने के लिए तैयरा है। निर्माता के रुप में ए झुनझुनवाला, एसके अहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक ठकेरिया की सुपर टीम और हमारे निर्देशक के रुप में प्यार मिलाप जावेरी के साथ, हम एक एपिक राइड के लिए तैयार है। आइए हंसी और यादें लेकर आएं। #BackToTheMAsti, #Masti 4