रश्मि सिंह|Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी। 10 फरवरी की सुबह खबर आई कि मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हुए है। कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मिथुन को सीने में दर्द उठा, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अस्पताल की ओर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि मिथुन हॉस्पिटल में है और उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को 10 फरवरी को तबीयत बिगरने के वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। मिथुन का दिमाग का MRI, रेडियोलॉजी और लेबोरेटरी कई तरह के टेस्ट हुए। एक्टर को Ischemic Cetebrovascular Accident यानी ब्रैन स्ट्रोक आया है, जो ब्रेन से ताल्लुक रखता है। डॉक्टर ने बताया है कि अभी वो पूरी तरह से कॉन्शियस है और अच्छे से उनकी बॉडी रिस्पोंड कर रही है। उन्हें डॉक्टर नने सॉफ्टर डायट पर रखा है। न्यूरोफिजीशियन उन्हें देख रहे है। कई डॉक्टर्स की निगरानी में अभी वो है। इसके अलावा कार्डियवस्कुलर और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट भी उनका चेकअप कर रहे है।