जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni आज गुरूवार 7 जुलाई को 41 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर धोनी के फैन्स ने उन्हें बधाइयां दीं। बता दें कि धोनी के जन्मदिन पर विराट कोहली भी शामिल रहे, जिन्होंने एक बहुत ही खास अंदाज में अपने कप्तान को बधाई दी।
बता दें कि पूर्व कप्तान कोहली ने अपने लीडर धोनी को बड़ा भाई बताकर भारतीय क्रिकेट टीम में योगदान देने पर धन्यवाद भी कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के जैसा कोई दूसरा लीडर हो ही नहीं सकता।
कोहली ने शेटर की धोनी के साथ वाली फोटो
विराट कोहली ने धोनी के जन्मदिन पर टीम इंडिया और IPL वाली दो फोटो शेयर की हैं। जिसमें वह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा की ‘आपके जैसा लीडर कोई हो ही नहीं सकता आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपको धन्यवाद. आप मेरे बड़े भाई की तरह हो. हमेशा प्यार और सम्मान के अलावा कुछ नहीं।’
A leader like no other. Thanks for everything you have done for Indian cricket. 🇮🇳 You became more like an elder brother for me. Nothing but love and respect always.
Happy birthday skip 🎂@msdhoni pic.twitter.com/kIxdmrEuGP
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2022
संन्यास ले चुके धोनी
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। हालांकि माही अब भी IPL में खेल रहे हैं। वो अभी चेन्नई टीम के कप्तान भी हैं। धोनी ने आखिरी मैच आईपीएल में ही इसी सीजन में खेला था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में धोनी ने 26 रन बनाए थे। यह मैच उनकी टीम हार गई थी।
सबसे सफल कप्तान हैं माही
वो भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान रहे, जिन्होंने अपनी लीडरशिप में देश को तीन ICC टूर्मामेंट जिताए हैं। धोनी की कप्तानी में सबसे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और उसके बाद 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। वर्ल्ड में धोनी अकेले कप्तान हैं, जिन्होंने यह तीनों टूर्नामेंट जीते हैं।