रश्मि सिंह|No Entry 2: फिल्म नो एंट्री को अपने बचपन में किसने नहीं देखा होगा। साल 2005 में आई सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की यह फिल्म उस समय कि हिट फिल्मों में से एक थी। अब यह फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल इस फिल्म का अगला पार्ट कि अनाउंसमेंट कर दी गई है। नो एंट्री जल्द ही बनने वाला है। लेकिन इस बार स्टार कास्ट बिलकुल ही अलग होगी। पहले वाले स्टार कास्ट में से कोई भी एक्टर नहीं होगा।
नो एंट्री-2 का हुआ अनाउंसमेंट
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नो एंट्री-2 की शूटिंग शुरु होने जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म कि स्टार कास्ट कर लिया गया है। नो एंट्री-2 कास्ट कि बता करे तो वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसाझ को साइन कर लिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन भी अनीस बाज़मी ही करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म का लेखन भी उन्होंने ही किया है।
नो एंट्री-2 को इस खास मौके पर किया जाएगा रिलीज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2005 में आई नो एंट्री का 20 साल 2025 में पूरा हो जाएगा। इस खास मौके पर मेकर्स इस फिल्म को रिलीज कर सकते है। इसी साल यानी दिसंबर में इस फिल्म कि शुटिंग शुरु होने वाली है। फिल्म के लिए मेल स्टार कास्ट कि अनाउंसमेंट कर दी गई है। लेकिन अभी तक कौन हिरोईन होंगी इस बात कि जानकारी नहीं दी गई है।