रश्मि सिंह|Oscar 2024: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 का अनाउंसमेंट हो चुका है। इस साल भी कई बड़े फिल्म ने बाजी मारी है। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आज 96वें ऑस्कर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट की गई है। इस साल फिल्म ओपेनहाइम ऑस्कर में छाया रहा। इस फिल्म को 13 नॉमिनेशन हासिल हुए थे जिसमें से इसने 7 अवार्ड अपने नाम किए है। इसी के साथ ओपेनहाइमर इस साल सबसे ज्यादा ऑस्कर हासिल करने वाली फिल्म बन गई। आइए जानते है इस साल ऑस्कर में ओपेनहाइमर को किस-किस कैटेगिरी के लिए अवॉर्ड दिया गया।
#Oscars | Oscar 2024 में ‘ओपेनहाइमर’ का जलवा,सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ ही जीते 7 पुरस्कार .
➡️ गोल्डन ग्लोब, क्रिटिक चॉइस और BAFTA जैसे बड़े अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनने के बाद अब नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ने ऑस्कर में भी यह तमगा अपने नाम किया।
➡️ ‘ओपेनहाइमर’ की पूरी टीम ने… pic.twitter.com/XnRCpfs5Kj
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 11, 2024
ओपेनहाइमर ने ऑस्कर में मारी बाजी
जानकारी के लिए बता दें कि, ओपेनहाइमर ने इस साल बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। इस साल ऑस्कर के लिए ओपेनहाइमर के साथ अमेरिकन फिक्शन, एनॉटमी ऑफ अ फॉल, बॉर्बी, द होल्डोवर्स, किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून, मैस्ट्रो, पास्टर लाइव्स, पुअर थिंग्स, और द जोन ऑफ इंट्रेस्ट शामिल थे। लेकिन ओपेनहाइमर ने इन सभी फिल्मों को हरा के बेस्ट फिल्म का ऑवर्ड अपने नाम किया है।
क्रिस्टोफर नोलन ने जीता बेस्ट डायरेक्टर
ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर क्रिस्टोफर नोलन ने जीता। उन्होंने पहली बार ऑस्कर जीता है।
वहीं ओपेनहाइमर के एक्टर किलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर भी अपने नाम किया। फिल्म में शानदार रोल निभाने वाले किलियन मर्फी को ये सम्मान हासिल हुआ।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।