रश्मि सिंह|Preity Zinta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस को फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स और उनके चाहने वाले बधाईयां दे रहे है। अपने दौर कि हिट हिरोइन में शुमार प्रीति जिंटा भले ही आज सिनेमा से दुर हो। लेकिन आज भी उनके चाहने वालों कि कमी नहीं। फैंस और उनके चाहने वालों ने उनको प्यार से बॉलीवुड की डिंपल गर्ल नाम दिया है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। उन्होंने शहारुख खान, सलनमीन खान, ऋतिक रोशन और उस दौर के सभी सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी है। प्रीति जिंटा के इस खास दिन पर जानेंगे उनके फिल्मी करियर के बारे में।
इस फिल्म से किया डेब्यू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रीति जिंटा ने साल 1988 में मणिरत्नम की फिल्म दिल से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके ऑपोजिट शाहरुख खान थे। पर आपको बता दूं कि प्रीति जिंटा का यह डेब्यू फिल्म नहीं था। उनकी डेब्यू फिल्म तारा रम पम पम थी लेकिन किसी वजह से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म में आने के लिए टॉस किया था। अगर हेड आता तो वो फिल्मों में काम करती अगर टेल आता तो नहीं आती फिल्मों में। लेकिन कहते है जो नसीब में होता उसे कोई नहीं बदल सकता है। उनके टॉस में हेड आया फिर क्या था उन्होंने तारा रम पम पम से डेब्यू करने का सोचा।
पर उनकी डेब्यू फिल्म दिल से रही। उनके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रीति जिंटा ने अपने केरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। उनके केरियर कि कुछ हिट फिल्में जैसे वीर-जारा, शोल्जर, जान-ए-मन, संघर्ष, हर दिल जो प्यार करेगा, क्या कहना जैसी कई हिंदी फिल्मों में एक के बाद काम किया।
बिजनेसमैन से हुआ प्यार
प्रीति जिंटा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में कम रही है। एक्ट्रेस के लव लाइफ मीडिया के खबरों का कम हिस्सा रहा है। एक्ट्रेस को किसी एक्टर से प्यार नहीं हुआ। उन्होंने एक बिजनेसमैन को अपना दिल हार बैठी। साल 2016 में एक्ट्रेस ने यूएस के बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी कर ली। शादी के बाद प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। अब वे अपने पति और दो जुड़वा बच्चों, जय और जिया के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही है।