रश्मि सिंह|Priyanka Chopra:बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। कुछ दिन पहले ही वो इंडिया वापस अपनी बेटी के साथ आई है। उन्होंने यहां आने के बाद बैक टू बैक इवेंट्स में शामिल हुई। एक्ट्रेस ईशा अंबानी की प्री होली पार्टी में भी शामिल हुई। इस पार्टी में वो अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रही। अब निक जोनस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा की ईशा अंबानी की होली पार्टी के लुक की एक तस्वीर शेयर की है। जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
निक जोनस ने शेयर किया पोस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा अभी भारत आई हुई है। ऐसे में वो यहां ईशा अंबानी की प्री होली पार्टी में शामलि हुई। निक जोनस ने ईशा अंबानी की होली पार्टी से प्रियंका चोपड़ा के लुक की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ निक ने लिखा- क्या तुम मजाक कर रही हो, इसके साथ निक ने इमोजी भी शेयर किया। निक की इस पोस्ट पर ये साथ पता लग रहा है कि वो अपनी बीवी की खूबसूरती पर दिल हाल बैठे है। निक की निगाहें प्रियंका से हट ही नहीं रही है।