नई दिल्ली : कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है और आज सिर्फ तीसरा दिन ही है, लॉक डाउन की वजह से न कही आप आ सकते और न जा सकते ऐसे में आप सभी घरों में रहकर बोर हो गए होंगे ऐसे में कुछ लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहें होंगे लेकिंन जो लोग खाली बैठे है और बोरीयत महसूस कर रहे हैं उनके लिए सरकार ने एंटरटेनमेंट और वक्त गुजारने के लिए ‘रामबाण’ छोड़ दिया है, (ramayan) 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर कल से शुरू हो रहा है।
28 मार्च से रामायण
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल@DDNational चैनल पर शुरू हो रहा है, उन्होंने कहा है पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे आएगा। साथ ही ये भी बताया सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ को भी फिर से प्रसारित करने की सोच रही है।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । @narendramodi@PIBIndia@DDNational
— Prakash Javadekar (Modi Ka Parivar) (@PrakashJavdekar) March 27, 2020
रामायण’ का पहला प्रसारण
बता दें कि रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ का पहला प्रसारण साल 1987 में हुआ था वही बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।
दरअसल, लॉकडाउन करने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर रामायण’ और ‘महाभारत’ को दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित करने की मांग कर रहे थे और प्रसार भारती एवं सूचना प्रसारण मंत्री को टैग कर रहे थे। इसके बाद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा इस बारे में अभी बातचीत चल रही है जिसके पास रमायण और महाभारत के राइट्स है। हम आप सभी लोग को इस बारे में जल्द ही जानकारी देंगे।
आज शाम यानी 26 मार्च को शाम तक वह दोनों सीरियलों के टेलीकास्ट टाइम और शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी दे देंगे। इसके बाद शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद रामायण के प्रसारण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः @DDNational पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । pic.twitter.com/AJMPxDPXwl
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) March 27, 2020
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः डी डी नैशनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।
80 के दशक में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का ऐसा जलवा था जब ये सीरियल प्रसारण होता था लोग एकजुट होकर घरों में बैठकर आनन्द उठाते थे साथ ही सड़कें ऐसे वीरान हो जाती थीं, की मानों कोई है ही नही। दोनों धारावाहिक भारतीय टीवी जगत के सबसे सफल सीरियल्स माने जाते हैं। यह धारवाहिक 55 देशों में 7 करोड़ दर्शकों ने देखा था, इस धारवाहिक में सीता और राम की भूमिका निभाने वाले रोल अरुण गोविल और दीपिका थे उस समय के लोगों ने इन्हें ही हकीकत में राम और सीता मान लिया था। और घरों में दोनों की फोटों भी लगा ली गई थी।