जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: 37 दिनों से जारी रूस-यूक्रेन की जंग में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं। अब यूक्रेन ने पलटवार करते हुए रूस पर हवाई हमला किया है। ये हमला यूक्रेन ने बेलगोरोड शहर के तेल डिपो पर किया है।
Russia Ukraine War: रूस ने मारियुपोल में की युद्धविराम की घोषणा, चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोड गवर्नर का कहना है कि शुक्रवार को यूक्रेन के 2 हेलिकॉप्टरों ने शहर के ऑयल डिपो पर हवाई हमला किया है। इस हमले में दो लोग भी घायल हो गए हैं।
बेलगोरोड के गवर्नर व्यासचेस्लाव गाल्दकोफ के मुताबिक, यूक्रेन के दो हेलिकॉप्टर्स ने रूस के क्षेत्र में आकर हमला किया और ये हेलिकॉप्टर काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि तेल डिपो में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। लोगों को वहां से निकालकर पास के इलाकों में ले जाया गया है।
रूस यूक्रेन की जंग में दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूक्रेन के शहर जहां तबाह हो रहे हैं वहीं, रूस पर वैश्विक प्रतिबंध जारी हैं। लाखों लोग अभी तक यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं तो लाखों ही अभी फंसे हुए हैं। इस जंग में मासूम और बेगुनाहों ने जान गंवाई है।