रश्मि सिंह|Shambhu Song Out: एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग के वजह से अपनी जगह बनाई है। खिलाड़ी कुमार अपनी करियर में कई तरह के भूमिकाएं निभाए है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक काम किया है। वहीं अब एक्टर अपनी आवाज का से सभी के दिलों पर राज करने आ गए है। दरअसल, अक्षय कुमार एक म्यूजिक वीडियो शंभू में अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आएंगे, ये गाना आज रिलीज हो गया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Akshay Kumar Instagram Handle
अक्षय कुमार का गाना शंभू हुआ रिलीज
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार अपने नए पारी कि शुरुआत कर रहे है। अक्षय ने हाल ही में रिलीज हुए शंभू नाम के म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। ये गाना पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित एक भक्ति गीत है। इस सॉन्ग में अक्षय महादेव के रुप में तांडव करते नजर आ रहे है। एक्टर का तांडन देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार को देखकर आपको एक्टर की ओएमजी-2 की याद आ जाएगी। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने शिव दूत की भूमिका निभाई थी।
अक्षय कुमार कि अपकमिंग प्रोजेक्ट
अक्षय कुमार की साल 2024 में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। फिलहाल एक्टर ने अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग पूरी की। अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में है। यह अप्रैल में ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अक्षय कुमार वेलकम टू जंगल और हेरा फेरी-3 में भी नजर आएंगे।